Click Here
Click Here

CBSE से पहले आएगा JAC बोर्ड का रिजल्ट, 15 अप्रैल के बाद मैट्रिक और इंटर साइंस-कॉमर्स का परिणाम एक साथ होगा जारी

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल केंद्रीय बोर्ड (सीबीएसई) के नतीजों से पहले परिणाम घोषित करने की तैयारी में है. कॉपियों की जांच हो...

JAC
JAC

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल केंद्रीय बोर्ड (सीबीएसई) के नतीजों से पहले परिणाम घोषित करने की तैयारी में है. कॉपियों की जांच हो चुकी है. जैक के अनुसार, 15 से 20 अप्रैल के बीच मैट्रिक और इंटरमीडिएट (विज्ञान व वाणिज्य) के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे.

जैक के अनुसार, रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत कई स्तरों पर कॉपियों की मॉनिटरिंग की गई है. 3 से 23 फरवरी तक चली परीक्षाओं के लिए राज्य भर में कुल 1,989 केंद्र बनाए गए थे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: रांची में घरेलू गैस आपूर्ति सुधारने को लेकर बैठक, बैकलॉग जल्द खत्म करने का निर्देश

क्या है जैक का प्लान

• अप्रैल तक: सबसे पहले कक्षा 9वीं और 11वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे.

• 15 से 20 अप्रैल: मैट्रिक और इंटरमीडिएट विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. कला संकाय के छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. इनका परिणाम दूसरे चरण में आएगा.

किस परीक्षा में कितने विद्यार्थी शामिल हुए

• मैट्रिक (10वीं) – 4,23,861

• इंटरमीडिएट (12वीं) – 3,24,321

• कुल परीक्षार्थी – 7,48,182

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *