सरायकेला: उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी, सरायकेला–खरसावां द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के तहत विज्ञापन संख्या 01/2025 के माध्यम से ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के नए नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है. इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक जांच परीक्षा और लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया है.

सुबह 5 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा
सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंड के लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 5:00 बजे परीक्षा केंद्र बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें.
अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन की पावती रसीद (Acknowledgement Slip) और पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की मूल प्रति लानी होगी.
Also Read: रिम्स ने कसी निजी अस्पतालों पर नकेल: मरीज को रेफर के लिए जारी की नई SOP
प्रखंडवार तय की गई परीक्षा तिथियां
भर्ती परीक्षा प्रखंडवार अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी.
- 17 मार्च को कुकड़ू प्रखंड के 888 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी.
- 18 मार्च को कुचाई के 1189 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
- 19 मार्च को गम्हरिया के 1086 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी.
- 23 और 24 मार्च को ईचागढ़ प्रखंड के 1535 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
- 28 मार्च को चांडिल के 1149 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
- 1 और 2 अप्रैल को राजनगर प्रखंड के 1778 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी.
- 4 अप्रैल को सरायकेला प्रखंड के 1317 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
- 6 अप्रैल को खरसावां के 1291 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी.
- 7 अप्रैल को नीमडीह प्रखंड के 1168 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
- 8 अप्रैल को शहरी गैर-तकनीकी श्रेणी के 293 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी.
- 9 अप्रैल को शहरी तकनीकी श्रेणी के 172 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
प्रखंड से जुड़े विवरण का मिलान जरूरी
प्रशासन ने बताया है कि कुछ अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में दर्ज प्रखंड और स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में दर्ज प्रखंड अलग पाए गए हैं. ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को उनके स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में दर्ज प्रखंड के आधार पर ही शामिल किया गया है.
इसलिए अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित मास्टरशीट में अपना नाम, निबंधन संख्या और अन्य विवरण का मिलान कर निर्धारित तिथि को परीक्षा में शामिल हों.

