लगातार तनाव से बढ़ सकता है बीमारी का खतरा, ऐसे रखें अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल

  आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में तनाव और टेंशन जैसे हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं. काम का दबाव, जिम्मेदारियां...

 

आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में तनाव और टेंशन जैसे हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं. काम का दबाव, जिम्मेदारियां और भागदौड़ के बीच अक्सर हम अपने मन की हालत को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन लगातार बना रहने वाला तनाव सिर्फ सोच तक सीमित नहीं रहता, यह शरीर पर भी असर डालता है. जब व्यक्ति लंबे समय तक मानसिक दबाव में रहता है, तो शरीर में तनाव से जुड़े हार्मोन बढ़ जाते हैं. इसका असर दिल, नींद, पाचन और इम्यून सिस्टम पर पड़ सकता है. धीरे-धीरे यह कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकता है. इसलिए मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है जितना फ़िज़िकल हेल्थ का.नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पूरी नींद, ध्यान और परिवार-दोस्तों के साथ समय बिताना तनाव कम करने में मददगार हो सकता है. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम अपने मन और शरीर दोनों को बेहतर रख सकते हैं.

तनाव से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

लगातार तनाव लेना शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसका असर सिर्फ मन पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर पड़ता है.

हार्मोनल गड़बड़ी:

अधिक तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है. यह दूसरे जरूरी हार्मोनों के संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे महिलाओं और पुरुषों दोनों में कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी:

तनाव की स्थिति में दिल की धड़कन तेज हो जाती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है.

वजन बढ़ना:

तनाव हार्मोनल बदलाव लाता है, जिससे खासकर पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है. इस तरह बढ़ा हुआ वजन कम करना बाद में काफी मुश्किल हो सकता है.

नींद की परेशानी:

ज्यादा स्ट्रेस लेने से नींद प्रभावित होती है. व्यक्ति को देर तक नींद नहीं आती या रात में बार-बार नींद खुल जाती है. लगातार नींद की कमी से शरीर और दिमाग दोनों थकने लगते हैं.

लगातार थकान महसूस होना:

हर छोटी-बड़ी बात पर तनाव लेने से शरीर की ऊर्जा धीरे-धीरे कम होने लगती है. स्ट्रेस बढ़ने पर कोर्टिसोल का स्तर ऊंचा बना रहता है, जिससे दिनभर कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती.

तनाव को कहें अलविदा: आसान तरीके अपनी सेहत सुधारने के लिए

छोटी-छोटी चीज़ों पर ज्यादा सोचने से बचें और नेगेटिव सोच को अपने मन में न आने दें. अपने आप को व्यस्त रखने के लिए कोई पसंदीदा काम करें. साथ ही हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ये आदतें तनाव कम करने में मदद करती हैं.

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है. कोई भी फिटनेस, डाइट या स्वास्थ्य से जुड़ा बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *