पाकुड़: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. परिसदन पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लिट्टीपाड़ा में अधूरी पड़ी बहु जलापूर्ति योजना को लेकर सवाल उठाए.

अधूरी योजना पर नाराजगी
रघुवर दास ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए 217 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी. लेकिन आज तक यह योजना पूरी नहीं हो सकी.
आदिवासी क्षेत्र में पानी का संकट
उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां आज भी लोग झरने का पानी पीने को मजबूर हैं. इतनी बड़ी योजना के बावजूद लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है.
सरकार पर निशाना
रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी चिंता का विषय है.

