एनर्जी सेक्टर की सुरक्षा के लिए घरेलू तेल-गैस उत्पादन बढ़ाना जरूरी: अनिल अग्रवाल

नई दिल्ली: वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक और Geo-political अस्थिरता के दौर में भारत के...

नई दिल्लीवेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक और Geo-political अस्थिरता के दौर में भारत के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है. भारत अपनी लगभग 90 प्रतिशत तेल और गैस जरूरतें आयात से पूरी करता है, जिससे Geo-political जोखिमों के कारण देश की ऊर्जा सुरक्षा संवेदनशील बनी रहती है. ऐसे में घरेलू उत्पादन बढ़ाना बेहद आवश्यक है.

 

भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता तेल बाजार है 

 

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता तेल और गैस बाजार है और अगले 20 वर्षों तक इसकी मांग बढ़ती रहेगी. मौजूदा Geo-political परिस्थितियों को देखते हुए देश के पास मौजूद करीब 300 अरब बैरल तेल और गैस के बराबर संसाधनों की संभावनाओं का उपयोग करना जरूरी है. साथ ही भारत के पास कुशल मानव संसाधन और स्टार्टअप्स की मजबूत ताकत भी मौजूद है.

 

आधी लागत पर कर सकते हैं तेल और गैस का उत्पादन 

अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस उद्योग की बुनियाद एक्सप्लोरेशन यानी खोज है. अमेरिका का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एक्सप्लोरेशन को उद्यमियों के लिए खोलने से वहां घरेलू उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी हुई, जिससे Geo-political निर्भरता भी घटी. उन्होंने कहा, “हम आयात की तुलना में लगभग आधी लागत पर तेल और गैस का उत्पादन कर सकते हैं.  अब तक इस उद्योग ने सरकारी खजाने में करीब 40 अरब डॉलर का योगदान दिया है.”

 

एक्सप्लोरेशन के लिए लाइसेंसों की संख्या बहुत कम

उन्होंने चिंता जताई कि भारत में एक्सप्लोरेशन के लिए लाइसेंसों की संख्या बहुत कम है, जिससे निवेश का माहौल प्रभावित होता है. घरेलू उत्पादन से न केवल Geo-political जोखिम कम होंगे, बल्कि रोजगार सृजन होगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

 

उत्पादन को पांच गुना बढ़ाने का लक्ष्य 

अनिल अग्रवाल ने बताया कि वेदांता लिमिटेड का लक्ष्य उत्पादन को पांच गुना बढ़ाने का है, जबकि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को कुल उत्पादन दस गुना बढ़ाना होगा. उन्होंने सरकार से स्थिर और सहयोगी नीति वातावरण बनाने की अपील की, ताकि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *