Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राजगढ़: ग्राम भादाहेड़ी में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, एकत्रित हुए ग्रामीण, मौके पर भारी पुलिस तैनात

राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खिलचीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भादाहेड़ी में मंगलवार देर शाम अज्ञात लोगों के द्वारा बाबा...

राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खिलचीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भादाहेड़ी में मंगलवार देर शाम अज्ञात लोगों के द्वारा बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर स्थिति देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खिलचीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक भादाहेड़ी गांव में प्रतिमा स्थापित है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बुजुर्ग मांगीलाल वर्मा जब वहां से गुजर रहे थे, तब उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। प्रतिमा पर चेहरे और आँख पर कुछ निशान थे तथा चश्मा जीर्णशीर्ण अवस्था में था। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा के पास तीन से चार पत्थर पड़े हुए मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। यह देखने के बाद ग्रामीणों द्वारा तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गईं। सूचना मिलने के साथ ही खिलचीपुर सहित आसपास के थानो का बल गांव जा पहुंचा। गांव पहुंचकर प्रतिमा को और चश्मे को पुलिसबल द्वारा ठीक करवाया गया। गांव में देर रात तक पुलिस बल तैनात रहा। घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सतर्कता के लिहाज से खिलचीपुर सहित आसपास के थाना क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि भादाहेड़ी गांव में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली थी। पुलिसबल गांव पहुंच गया। प्रतिमा को ठीक करा दिया गया। बल गांव में मौजूद हैं। ऐसा किसने किया उसकी पड़ताल की जा रही हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *