महंगाई की मार का अटैक: LPG सिलेंडर के दाम बढ़े!जानिए नए दाम

NEWS DESK: यूएस और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है. घरेलू...

NEWS DESK: यूएस और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दामों में इजाफा हो गया है, जिससे घरों में खाना बनाने की लागत बढ़ सकती है. पहले से ही पेट्रोल, डीजल और अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ चुकी हैं, अब गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी ने आम नागरिकों के लिए बजट में नई चुनौती खड़ी कर दी है.

घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा

सूत्रों के अनुसार, आज यानी 7 मार्च से 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है. पहले ये सिलेंडर 853 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है. हालांकि इस बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह असर घरेलू बाजार तक पहुंचा है.

कमर्शियल सिलेंडर

घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1883 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपये तक जा सकती है. इस बढ़ोतरी का असर रेस्तरां और खाने-पीने की चीजों के दामों पर भी पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में और बदलाव हो सकता है, जिससे आम लोगों की रोजमर्रा की खर्च बढ़ जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *