Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: मंगला जुलूस निकाल रहे लोग और पुलिस बीच झड़प, कई हुए चोटिल

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना के सीमा स्थित लेबड़ा जमुआ में मंगला जुलूस में शामिल महिला पुरुष को प्रशासन और...

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना के सीमा स्थित लेबड़ा जमुआ में मंगला जुलूस में शामिल महिला पुरुष को प्रशासन और पुलिस संवेदनशीलता को लेकर रोके जाने पर पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हुई. जुलूस में शामिल महिलाएं आगे बढ़ गई. इसके बाद देखते देखते ही पथराव की घटना शुरू हो गई. पथराव में आधे दर्जन लोग चोटिल हुए हैं. इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुई है. घटना के बाद एसडीएम जोहन टुड्डू, एसडीपीओ अजित कुमार विमल, पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस भीड़ को खदेड़ने लगी. बताया जाता है कि वहीं दो लोंगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है,हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कि है. मंगला जुलूस तुईओ से निकलकर कपका, बुढ़ीयाडीह, बुचैई का भ्रमण कर लेबड़ा जमुआ होते हुए वापस तुईओ लौटने के क्रम में घटना हुई. एसडीएम ने कहा कि मंगला जुलूस के लिए मार्ग का लाइसेंस नहीं था. जबरन जुलूस निकाला जा रहा था. रोके जाने पर पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हुई. कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि दो समुदायों के बीच यह घटना हुई है जो सरासर गलत है. जो कुछ हुआ है वह जुलूस में शामिल लोग और पुलिस प्रशासन के बीच हुआ है..उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही. वहीं एसडीपीओ ने कहा कि जुलूस को जबरन ले जाया जा रहा था. इसी दौरान जुलूस में शामिल लोंगो और पुलिस प्रशासन के बीच हल्की झड़प हुई है. एसडीपीओ ने कहा कि मामले को लेकर एफआइआर दर्ज की जाएगी. अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. पुलिस प्रशासन के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं. स्थिति सामान्य है। वहीं पुलिस ने आधे दर्जन से अधिक बाइक को जब्त किया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *