मासूम ‘पंच’ का AI अवतार बना हीरो, बुली करने वाले बंदरों से लिया बदला

Desk: दुनिया भर में इन दिनों एक छोटे से मासूम बंदर ‘पंच’ की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है. उसकी...

Desk: दुनिया भर में इन दिनों एक छोटे से मासूम बंदर ‘पंच’ की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है. उसकी बेबसी, अकेलापन और फिर एक एआई वीडियो में दिखाई गई उसकी ‘वापसी’ ने सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब ला दिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक AI वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘पंच’ उन बंदरों को सबक सिखाता नजर आता है जिन्होंने उसे परेशान किया था. वीडियो में वह किसी फिल्मी हीरो की तरह बड़े-बड़े बंदरों से भिड़ता दिखता है. वह लात और मुक्कों से उन पर वार करता है और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर देता है. यह वीडियो देखने वालों को भावुक भी कर रहा है और रोमांचित भी.

18 सेकंड का वीडियो, लेकिन असर गहरा

करीब 18 सेकंड के इस AI वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Pediavenir नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में छोटा सा पंच, जू के बड़े और ताकतवर बंदरों पर भारी पड़ता दिखाई देता है. पहली नजर में यह समझ पाना मुश्किल है कि वीडियो असली नहीं, बल्कि एआई से तैयार किया गया है.

Watch Video: मासूम ‘पंच’ का AI अवतार बना हीरो, बुली करने वाले बंदरों से लिया बदला

हाल के समय में एआई वीडियो की गुणवत्ता इतनी बेहतर हो गई है कि असली और नकली के बीच फर्क करना बेहद कठिन हो गया है. यह साफ नहीं है कि वीडियो बनाने के लिए किस एआई टूल का इस्तेमाल हुआ है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह OpenAI के सोरा या गूगल के किसी वीडियो जेनरेशन टूल से तैयार किया गया हो सकता है.

पंच की असली कहानी और भी मार्मिक

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जापान की इचिकावा सिटी के एक चिड़ियाघर में पिछले साल जन्मे बंदर ‘पंच’ को उसकी मां ने जन्म के तुरंत बाद छोड़ दिया था. जू प्रशासन ने उसे अपने संरक्षण में पाला. उसे खेलने के लिए एक सॉफ्ट टॉय भी दिया गया, जो उसकी दुनिया का इकलौता साथी बन गया.

जैसे-जैसे पंच बड़ा हुआ, उसने अपनी मां और दूसरे बंदरों के करीब जाने की कोशिश की. लेकिन बताया जाता है कि बाकी बंदरों ने उसे स्वीकार नहीं किया और भगा दिया. इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं. लोगों ने इस छोटे से जीव के लिए सहानुभूति जताई और उसे ढेर सारा प्यार दिया.

रियल लाइफ की तकलीफ, वर्चुअल दुनिया में न्याय

शायद इसी भावना ने किसी क्रिएटर को प्रेरित किया और ‘पंच’ का एआई वीडियो बना दिया गया, जिसमें वह किसी नायक की तरह अपने बुलीज का सामना करता है. यह वीडियो भले ही काल्पनिक हो, लेकिन इसे देखकर लोगों को संतोष मिलता है कि जिस मासूम को ठुकराया गया, वह कम से कम वर्चुअल दुनिया में मजबूत बनकर सामने आया.

‘पंच’ की कहानी हमें यह भी याद दिलाती है कि तकनीक सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भावनाओं को अभिव्यक्त करने का एक नया जरिया भी बन चुकी है. असली जिंदगी में भले ही पंच अभी भी एक नन्हा बंदर हो, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में वह अब एक छोटा सा हीरो बन चुका है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *