Instagram का बड़ा अपडेट: अब Reels को एक टैप में करें Pause और Play

Technology News: Instagram ने अपने यूजर्स के लिए Reels देखने का एक्सपीरियंस और आसान बना दिया है. अब आपको वीडियो रोकने के...

Instagram Tap to Pause Feature
इंस्टाग्राम

Technology News: Instagram ने अपने यूजर्स के लिए Reels देखने का एक्सपीरियंस और आसान बना दिया है. अब आपको वीडियो रोकने के लिए स्क्रीन को दबाकर रखने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने नया टेप- टू-पॉस (Tap-to-Pause) फीचर पेश किया है, जिससे आप सिर्फ एक टैप में रील को पॉस और फिर दोबारा टैप करके प्ले कर सकते हैं.

कैसे काम करता है नया फीचर?

इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है:

  • एक बार टैप करने पर रील पॉस हो जाएगी
  • दोबारा टैप करने पर रील फिर से चलने लगेगी

यह छोटा सा बदलाव है, लेकिन उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है, जो वीडियो के किसी खास हिस्से को ध्यान से देखना या कैप्शन पढ़ना चाहते हैं.

Pause करने पर मिलेंगे नए कंट्रोल

जब आप Reel को पॉस करेंगे, तो कुछ नए ऑप्शन भी दिखाई देंगे, जैसे Mute बटन (आवाज बंद करने के लिए). इससे यूजर्स को वीडियो देखते समय ज्यादा कंट्रोल मिलेगा, बिना किसी जरूरी हिस्से को मिस किए.

कब मिलेगा यह अपडेट?

Instagram ने बताया है कि यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. हालांकि, यह अपडेट सभी यूजर्स तक धीरे-धीरे पहुंचेगा, इसलिए कुछ लोगों को यह पहले ही मिल चुका है, जबकि बाकी को अगले अपडेट में मिलेगा.

AI फीचर्स पर भी काम जारी

Instagram सिर्फ यहीं नहीं रुक रहा है. कंपनी प्लेटफॉर्म पर नए AI फीचर्स भी जोड़ रही है, जैसे:

  • Voice Effects: जिससे आपकी आवाज चिपमंक, रोबोट या एलियन जैसी लग सकती है
  • Create My Likeness (संभावित फीचर): AI की मदद से कस्टम अवतार और कंटेंट बनाने की सुविधा

यह भी पढ़ें: चैटिंग का बदला अंदाज़! Instagram ने वॉयस नोट्स के लिए पेश किए AI फिल्टर्स, ऐसे करें यूज़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *