चैटिंग का बदला अंदाज़! Instagram ने वॉयस नोट्स के लिए पेश किए AI फिल्टर्स, ऐसे करें यूज़

  NEWS DESK: Instagram ने अपने डायरेक्ट मैसेज (DMs) के लिए नया AI Voice Effect फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की...

 

NEWS DESK: Instagram ने अपने डायरेक्ट मैसेज (DMs) के लिए नया AI Voice Effect फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने वॉयस नोट्स में अलग-अलग फिल्टर्स एड  सकते हैं, जिससे मैसेज ज्यादा मजेदार और यूनिक बन जाता है.

इसमें करीब 8 तरह के वॉयस इफेक्ट्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं. अच्छी बात यह है कि यह फीचर भारत में भी लाइव हो चुका है और किसी भी चैट में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह अपडेट Instagram के बढ़ते AI फीचर्स का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आगे ‘Create My Likeness’ नाम के AI फेस स्वैप फीचर पर भी काम कर रही है, जिससे यूजर्स और ज्यादा क्रिएटिव कंटेंट बना सकेंगे.

Instagram ने भारत में शुरू किया Voice Effects फीचर 

 

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि उसने AI Voice Effects नाम का नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अब वॉयस नोट भेजते समय उसमें अलग-अलग फिल्टर जोड़ सकते हैं, जिससे मैसेज ज्यादा दिलचस्प बन जाता है. हमारे इस्तेमाल में भी यह नया AI फीचर भारत में एक्टिव नजर आया, यानी यूजर्स अब इसे आसानी से अपने DMs में ट्राई कर सकते हैं.

Instagram के AI Voice Effects फीचर में यूजर्स को वॉयस नोट्स को अलग अंदाज़ में पेश करने का मौका मिलता है. DMs के जरिए वॉयस मैसेज भेजते समय यूजर्स करीब आठ तरह के इफेक्ट्स—जैसे Demon, Alien, Underwater, Chipmunk ,Robot, Stadium, Wobble और Fishbow- में से अपनी पसंद का इफेक्ट चुन सकते हैं.

अगर यूजर अपनी असली आवाज में वापस जाना चाहते हैं, तो ‘Original’ ऑप्शन भी दिया गया है. इसके अलावा, किसी भी वॉयस नोट पर टैप करके यह देखा जा सकता है कि उसमें कौन सा इफेक्ट इस्तेमाल हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि मैसेज पाने वाले यूजर्स भी उसी वॉयस इफेक्ट को आसानी से ट्राई कर सकते हैं, जिससे चैटिंग का अनुभव और ज्यादा इंटरएक्टिव बन जाता है.

Instagram AI Voice Effects कैसे करें इस्तेमाल, जानें आसान तरीका

  • Instagram के AI Voice Effects फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऐप खोलकर किसी भी DM चैट में जाना होता है. यहां वॉयस नोट रिकॉर्ड करने वाले आइकन पर टैप करने के बाद स्क्रीन पर AI Voice Effects का विकल्प दिखाई देता है.
  • यूजर्स इस ऑप्शन को चुनकर अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं. रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद, उपलब्ध अलग-अलग इफेक्ट्स में से कोई भी चुनकर वॉयस की टोन बदली जा सकती है.
  • खास बात यह है कि वॉयस नोट भेजने से पहले उसका प्रीव्यू सुनने का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे यूजर्स अपनी रिकॉर्डिंग को मनचाहे तरीके से फाइनल कर सकते हैं.

Instagram अपने AI फीचर्स को लगातार बढ़ा रहा है और इसी कड़ी में एक नए टूल ‘Create My Likeness’ पर काम करने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर हो सकता है, जिसमें यूजर्स सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर फोटो और वीडियो तैयार कर पाएंगे। यानी आपको जो भी कंटेंट बनाना है, उसे लिखकर बताना होगा और AI उसी के आधार पर इमेज या वीडियो तैयार कर देगा.

इस फीचर की खास बात यह हो सकती है कि इसमें किसी और की शक्ल या लुक से मिलता-जुलता कंटेंट भी बनाया जा सकेगा. इससे यूजर्स को ज्यादा क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड कंटेंट बनाने की आजादी मिलेगी.

हालांकि, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में बताया जा रहा है और इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *