अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त कार छोड़ने के मामले में हाईकोर्ट में IA दायर

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त की गई कार को छोड़ने के मामले में उच्च न्यायालय में अंतरिम आवेदन...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त की गई कार को छोड़ने के मामले में उच्च न्यायालय में अंतरिम आवेदन दायर किया गया है.

अधिवक्ता संघ की ओर से मामले में पैरवी की गई है. इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश को प्रधान न्यायायुक्त की अदालत में चुनौती दी गई है. गुरुवार, 26 फरवरी को इस पर सुनवाई होगी.

कार और बाइक के बीच हुई टक्कर के मामले में डोरंडा थाना प्रभारी द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दायर किए जाने की जानकारी न्यायाधीश एस.के. द्विवेदी की अदालत में दी गई.

बताया गया कि अधिवक्ता मनोज टंडन की ओर से इस मामले में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पहले से ही उच्च न्यायालय में लंबित है. अब दायर अंतरिम आवेदन पर गुरुवार, 26 फरवरी को सुनवाई होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *