News Desk:इस साल फरवरी ने मौसम में तेजी से बदलाव के बीच पिछले 3 सालों की गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक इस महीने का सबसे अधिक तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है , जिससे यह 2011 और 2025 के बीच तीसरा सबसे गर्म फरवरी बन गया है.

“तापमान का हिसाब: 2023 और 2021 के बाद सबसे गर्म “
2011 के बाद से अब तक केवल 2 फरवरी महीने इससे ज्यादा गर्म रहे हैं. 2023 में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था और 21 में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस समय के मुताबिक काफी ज्यादा है.
“बारिश की कमी से बढ़ी फरवरी की गर्मी”
इस बार फरवरी में बारिश लगभग न के बराबर हुई जिससे गर्मी बढ़ गई. जहां सामान्य तौर पर करीब 21 मिमी में बारिश होती है, वही इस साल सिर्फ 0.5 मिमी दर्ज की गई है, यानी करीब 97% की कमी. शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा जब तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.दिन का सबसे कम पारा 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा और नमी का स्तर 23 से 87 परसेंट के बीच बना रहा है.
“मार्च की शुरुआत में तेज हवाओं से मिलेगी थोड़ी राहत”
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 5 मार्च के बीच 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. धूप रहने के कारण तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है लेकिन तेज हवाएं गर्मी को ज्यादा बढ़ने नहीं देंगी. शनिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री रहने की संभावना है.

