जाम से जाम टकराएगा, तब कहेंगे हैप्पी होली, उत्पाद विभाग की भी होगी बल्ले बल्ले

रांचीः होली में इस बार खूब जाम-जाम से जाम टकराएगा। इसके बाद लोग एक दूसरे को गले लगाकर कहेंगे हैप्पी होली। होली...

रांचीः होली में इस बार खूब जाम-जाम से जाम टकराएगा। इसके बाद लोग एक दूसरे को गले लगाकर कहेंगे हैप्पी होली। होली में उत्पाद निभाग की बल्ले रहेगी। खूब कमाई भी होगी। महखाने में लंबी लंबी कतारें भी लगई हुई है। हर वेराइटी की मदिरा का आनंद लेने के लिए लोकबाग तैयार भी हैं। लोग इसका आनंद उठा भी रहे हैं। इस बार रांची, धनबाद और हजारीबाग में सबसे अधिक शराब बिक्री का अनुमान लगाया गया है। चार मार्च को ड्राइ डे रहने के कारण तीन मार्च को ही लोग अपना कोटा लेंगे।

120 करोड़ के शराब बिक्री का अनुमान:

इस साल होली में लगभग 120 करोड़ के शराब बिक्री का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में उत्पाद विभाग को बेहतर राजस्व मिलने की संभावना है। इस साल शराब की बिक्री नई उत्पाद नीति के तहत की जा रही है। वर्तमान में राज्यभर में 1453 खुदरा शराब बिक्रेता हैं।

किस साल होली में कितने की हुई थी शराब की बिक्री:

• वर्ष 2025 – 102 करोड़
• वर्ष 2024 – 92.62 करोड़
• वर्ष 2023 – 70 करोड़

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *