जम्मू : फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, पूर्व सीएम ने कहा- ‘अल्लाह ने बचाया’

Jammu : नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कनपटी से...

Jammu : नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कनपटी से सटाकर पिस्टल से फायरिंग कर उनकी जान लेने की कोशिश की गई. डॉ. फारूक बाल-बाल बच गए. एनएसजी कमांडो से अगर चंद सेकंड की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था. हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे. जम्मू के पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही दबोच लिया गया.

फारूक अब्दुल्ला का बयान- ‘अल्लाह ने बचाया’

इस घटना के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि “अल्लाह ने मुझे बचा लिया.” घटना के बाद, फारूक अब्दुल्ला ने शांत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ईश्वर की कृपा थी कि वे सुरक्षित बच गए. उन्होंने इस घटना को लेकर किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया.

सीएम उमर अब्दुल्ला अपने पिता से मिले

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनसे मिलने पहुंचे. बुधवार देर रात एक शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर हमला हुआ था. पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस हमले पर चिंता जताई और कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *