News Desk : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर सामने आ रही है. JEE Main 2026 के सेशन-2 से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है. इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को पहले ही यह पता चल जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. इससे छात्र यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर सकते हैं. हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. कई उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए अपने शहर से बाहर भी जाना पड़ता है. ऐसे में सिटी स्लिप छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है.

Also Read : 275 करोड़ की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले चर्चा में, रणवीर सिंह बने सबसे महंगे स्टार
2 से 9 अप्रैल के बीच होगी परीक्षा
NTA के तय कार्यक्रम के मुताबिक JEE Main 2026 के Session-2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा से पहले एजेंसी चरणबद्ध तरीके से जरूरी जानकारी जारी करती है ताकि उम्मीदवारों को तैयारी और योजना बनाने में आसानी हो.
कब जारी हो सकती है सिटी स्लिप
आमतौर पर परीक्षा से करीब 10 से 15 दिन पहले एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाती है. इसी ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि मार्च के मध्य से तीसरे सप्ताह के बीच यह स्लिप जारी की जा सकती है. इस स्लिप में केवल परीक्षा शहर का नाम बताया जाता है. जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाता है.
Also Read : सीसीएल के बंद प्रोजेक्ट में चलाये जा रहें हैं आधा दर्जन से ज्यादा अवैध माइंस
एडमिट कार्ड कब आएगा
सिटी स्लिप के बाद उम्मीदवारों को जिस दस्तावेज का इंतजार रहता है वह है एडमिट कार्ड. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता. आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब तीन दिन पहले जारी किया जाता है. ऐसे में उम्मीद है कि मार्च के आखिरी दिनों में JEE Main Session-2 का एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जा सकता है.
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे सिटी स्लिप
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
इसे डाउनलोड कर लें और जरूरत के लिए प्रिंट भी निकालकर रख लें.

