Click Here
Click Here
Click Here

दिल्ली : केरल के लिए भाजपा ने 47 उम्मीदवारों का किया ऐलान, पूर्व केंद्रीय मेंत्री राजीव चंद्रशेखर-वी मुरलीधरन मैदान में

  Delhi: केरल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी...

 

Delhi: केरल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है. इनमें राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं, जो नेमोम से चुनाव लड़ेंगे. दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा, पार्टी ने के चंद्रशेखरन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है.

नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से

नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है. नव्या भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं. उन्होंने 2024 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. राहुल गांधी के सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुआ था. उपचुनाव में नव्या को हार का सामना करना पड़ा था.

माकपा ने भी 81 उम्मीदवार मैदान में उतारे

इससे पहले केरल में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया. इसमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं. माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं. पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं.

पिछले चुनाव में एलडीएफ के खाते में 99 सीटें

बता दें कि केरल विधानसभा की 140 सीटों पर हुए पिछले विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटें जीती. वहीं यूडीएफ के खाते में 41 सीटें आई. वोट फीसदी की बात करिं तो एलडीएफ को 45.4 फीसदी जबकि यूडीएफ को 39.1 फीसदी मत मिले थे. वहीं अन्य को 15 फीसदी मत मिले.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *