रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ का बजट पेश किया है, जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बजट को आंकड़ों का खेल बताया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किया गया बजट बताया है.

किसने क्या कहा
बाबूलाल मरांडीः बजट में सिर्फ आंकड़ों का खेल है। राज्य सरकार हर वर्ष बड़ा बजट पेश करती है, लेकिन उसे प्रभावी तरीके से खर्च करने में विफल रहती है.
सरयू रायः बजट निराशाजनक है। पुराने प्रावधानों को नए शब्दों में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन इसमें कुछ भी विशेष या दूरगामी नहींइसमें कोई नई सोच या ठोस पहल नजर नहीं आती।जयराम महतो ने कहा कि कागजों पर लोकलुभावन बजट है.
Also Read: झारखंड बजट 2026-27: जानिए किस विभाग को कितनी राशि, किन क्षेत्रों पर सरकार का फोकस
दीपिका पांडेय सिंहः मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।यह बजट विशेष रूप से ग्रामीण परिवेश को सशक्त बनाने वाला है और गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा.
इरफान अंसारीः बजट राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए है। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किया गया है.
Also Read: झारखंड बजट: गरीबों के आंसुओं को पोंछने वाला बजट, जानिए कहां किया गया है फोकस
केशव महतो कमलेशः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बजट राज्य के समग्र विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है.

