Jharkhand Budget: भविष्य की उम्मीद को नई उड़ान देने वाला बजट

रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58...

रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो राज्य के गरीबों के दुख-दर्द को कम करने और राज्यवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है.

उन्होंने कहा कि महिला किसान खुशहाली योजना के लिए 25 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है. कृषि क्षेत्र में रोजगार का प्रतिशत 50.4 प्रतिशत हो गया है. बिरसा बीज उत्पादन, विनिमय, वितरण एवं फसल विस्तार योजना के लिए 145 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

इस बजट में जमीनी हकीकत का समावेश, राज्य के विकास की स्पष्ट योजना, आर्थिक स्रोतों को मजबूत करने का फार्मूला, गांवों के विकास और किसानों के घर खुशहाली लाने की दीर्घकालिक योजना शामिल है. राज्य के समावेशी विकास, आदिवासी अस्मिता की रक्षा और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में यह बजट मददगार साबित होगा.

केंद्र सरकार के आर्थिक असहयोग के बावजूद आंतरिक संसाधनों के माध्यम से झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है. सामाजिक-आर्थिक रूप से महिलाओं को कैसे सशक्त किया जाए, इसे ध्यान में रखते हुए बजट राशि का एक बड़ा हिस्सा आधी आबादी को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है.

साल 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया गया है. ऐसे में झारखंड की महिला किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग प्रयासरत है. इस वर्ष 17 विभागों की योजनाओं में से महिलाओं से संबंधित लगभग 232 योजनाओं के आधार पर जेंडर बजट तैयार किया गया है, जिसमें कुल 34 हजार 211 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि उपबंधित की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *