रांची: झारखंड कैडर के IPS अफसर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी रणनीति और दक्षता के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनकी शैक्षणिक योग्यता भी उतनी ही प्रभावशाली है. कई अफसर उच्च और विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आते हैं. झारखंड कैडर में तीन अफसरों के पास MBBS की डिग्री है, तीन के पास MBA, एक के पास डॉक्टरेट और तीन के पास कानून की डिग्री है. दो अफसरों के पास PGDM की डिग्री है. वहीं 69 अफसर साइंस और 32 अफसर आर्ट्स बैकग्राउंड से हैं.

DGP सहित 18 अफसर आर्ट्स में मास्टर्स
डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित 18 IPS अफसरों के पास आर्ट्स विषय में मास्टर डिग्री है. इनमें संपत मीणा, प्रिया दूबे, अखिलेश झा, प्रभात कुमार, कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक, असीम विक्रांत मिंज, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, अनुप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैयालाल, एस कार्तिक, सुरेंद्र झा, संध्या रानी मेहता, किशोर कौशल, हरिलाल चौहान, प्रांजल रूंडला, नाथू सिंह मीणा और ममूल राजपुरोहित शामिल हैं.
कुछ अफसर आर्ट्स से ग्रेजुएट
अनिल पालटा, सुमन गुप्ता, राजकुमार लकड़ा, सुदर्शन प्रसाद मंडल, इंद्रजीत महथा, कुसुम पुनिया, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा, अंबर लकड़ा, प्रियंका मीणा, मुकेश कुमार लुनायत, राघवेंद्र शर्मा और श्रुति आर्ट्स विषय से केवल ग्रेजुएट हैं.
तीन-तीन अफसरों के पास MBBS और MBA की डिग्री
तीन IPS अफसरों के पास MBBS की डिग्री है. इनमें डॉ जया रॉय, सैयद मुस्तफा हाशिमी और एहतेशाम वकारिब शामिल हैं. वहीं एमएस भाटिया, मनोज कौशिक और सुमित अग्रवाल के पास MBA की डिग्री है. बलजीत सिंह के पास डॉक्टरेट की उपाधि है.
तीन अफसरों के पास कानून की डिग्री
झारखंड कैडर के तीन IPS अफसरों के पास कानून की डिग्री है. साक्षी जमुआर और शिवानी तिवारी के पास LLB की डिग्री है, जबकि ऋषभ द्विवेदी के पास LLM की डिग्री है. प्रभात कुमार और कुमार गौरव के पास PGDM की डिग्री है, जबकि वाईएस रमेश के पास B.Com की डिग्री है. IPs विजय आशीष कुजूर के पास LLB और NET की डिग्री है.
साइंस बैकग्राउंड से भी बड़ी संख्या में IPS अफसर
झारखंड कैडर में बड़ी संख्या में IPS अफसर साइंस बैकग्राउंड से आते हैं. इनमें प्रशांत सिंह, संजय लाठकर, नवीन कुमार सिंह, आशीष बत्रा, टी कंदसामी, साकेत सिंह, होंकर अमोल वेणुकांत, पंकज कंबोज, माइकल राज एस, क्रांति कुमार गड़िदेशी, अनुप टी मैथ्यू, नरेंद्र कुमार सिंह, राकेश बंसल, सुनील भास्कर, अनिश गुप्ता, एम तमिलवान, अजय लिंडा, संजीव कुमार, पी मुरुगन, धनंजय कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिन्हा, शैलेंद्र वर्णवाल, नौशाद आलम अंसारी, चंदन झा, प्रियदर्शी आलोक, चंदन कुमार सिन्हा, अखिलेश वी वरियार, अंजनी झा, मो अर्शी, अंशुमन कुमार, पी जनार्दन, प्रशांत आनंद, निधि द्विवेदी, पियूष पांडेय, अमन कुमार, श्रीकांत सुरेश राव, आर रामकुमार, अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, ऋषभ कुमार झा, राकेश रंजन, विनीत कुमार और अन्य अधिकारी शामिल हैं.
अन्य कई IPS भी साइंस बैकग्राउंड से
रेशमा आर रश्मि, के विजय शंकर, हरविंदर सिंह, मनोज स्वर्गियारी, ऋषभ गर्ग, शुभांशु जैन, कपिल चौधरी, कुमार शिवशिप्त, प्रवीण पुष्कर, ऋत्विक श्रीवास्तव, मोहम्मद याकुब, शुभम कुमार खंडेलवाल, ललित मीणा, पारस राणा, राकेश सिंह, गौरव गोस्वामी, दिव्यांश शुक्ला, अमित आनंद, वेदांत शंकर, शिवम प्रकाश, निखिल राय, राजकुमार जयराजू और अंकित सिन्हा भी साइंस बैकग्राउंड से आते हैं.

