झारखंड निकाय चुनाव: 48 निकायों में 43 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे कल नगर की सरकार

रांची: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में कल यानि 23 फरवरी को लोकतंत्र का उत्सव मनाया जाएगा. 48 नगर निकायों में मतदान के...

voting day
voting day

रांची: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में कल यानि 23 फरवरी को लोकतंत्र का उत्सव मनाया जाएगा. 48 नगर निकायों में मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम को थम चुका है. अब प्रत्याशी शोर-शराबे की जगह डोर-टू-डोर’ कैंपेन के जरिए मतदाताओं के घर दस्तक दे रहे हैं.

चुनाव में नोटा का प्रावधान नहीं रखा गया है:

इस बार के चुनाव में मतदाता बैलेट पेपर के जरिए अपने प्रतिनिधियों को चुनेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि इस चुनाव में नोटा का प्रावधान नहीं रखा गया है.

– कुल मतदाता: 4333574

– महिला मतदाता: 2126227

– पुरुष मतदाता: 2207203

– थर्ड जेंडर: 144

– कुल मतदान केंद्र: 4,307 (2,129 भवनों में)

– मतदान का समय: सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई शुरू:

राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद के अनुसार, सभी जिलों में रविवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर है. संवेदनशील बूथ की संख्या 2,445 है और अति संवेदनशील बूथ की संख्या 896 हैप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति के लिए तीन दिन पुनर्मतदान के लिए रिजर्व रखे गए हैं.

Read Also:  उद्योगपति गौतम अडानी ने देवघर में टेका मत्था, की विशेष पूजा-अर्चना

नतीजे और मतगणना: कब क्या होगा?:

मतदान के बाद सबकी नजरें 27 फरवरी पर रहेंगी, जब सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. पिछले चुनावों में हुई देरी से सीख लेते हुए इस बार आयोग ने मतगणना टेबल की संख्या बढ़ा दी है ताकि नतीजे जल्दी आ सकें. हजारीबाग का मेयर रिजल्ट सबसे पहले और धनबाद का सबसे अंत में आने की उम्मीद है। नगर परिषद गोड्डा और पाकुड़ के नतीजे सबसे पहले आने की संभावना है. नगर पंचायत महागामा, बासुकीनाथ, बुंडू और खूंटी के परिणाम शुरुआती दौर में घोषित हो सकते हैं. प्रशासन ने अपील की है सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और निर्धारित समय के भीतर अपने बूथ पर पहुंचें.

Read Also: रांची: मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में खड़ी गाड़ी के अंदर मिला शव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *