Click Here
Click Here
Click Here

ट्रक ने पीसीआर वैन को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

सिमडेगा/ओडिशा: सिमडेगा से सटे ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की...

road accident
road accident

सिमडेगा/ओडिशा: सिमडेगा से सटे ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसा तड़के उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.दुर्घटना झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

क्या है पूरा मामला

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन ड्यूटी पर था और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई.हादसे में दो एपीआर जवान और एक सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

Read Also: झारखंड निकाय चुनाव: 48 निकायों में 43 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे कल नगर की सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *