रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आज यानि शुक्रवार को घोषित किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अब कई सीटों पर विजेताओं के नाम साफ होने लगे हैं. राज्य के 48 निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था.

झारखंड में करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम राज्य की सियासत में एक नई दिशा तय कर रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 1309 टेबलों पर मतों की गिनती जारी है.
Also Read: धनबाद में बड़ा हादसा टला: निरसा थाना परिसर में जब्त वाहनों में लगी भीषण आग
जानें कौन बने मेयर और अध्यक्ष
– हजारीबाग नगर निगम: अरविंद राणा.
– छतरपुर नगर पंचायत: अरविंद गुप्ता.
– खूंटी नगर पंचायत: रानी टूटी.
– बरहरवा नगर पंचायत: अर्पिता दास.
– बुंडू नगर पंचायत जितेंद्र उरांव.
– राजमहल नगर पंचायत: भावना गुप्ता.
– धनवार नगर पंचायत विनय: कुमार संथालिया.
– डोमचांच नगर पंचायत: उमेश वर्मा.
– लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह.
– साहेबगंज नगर परिषद: रामनाथ पासवान.
– पाकुड़ नगर परिषद: शबरी पाल.
– चाकुलिया नगर पंचायत: सोमवारी सोरेन.
– गोड्डा नगर परिषद: सुशील रमानी
– लोहरदगा नगर परिषद: अनिल उरांव
– नगर परिषद गुमला: शकुंतला उरांव
– जामताड़ा नगर पंचायत: आशा गुप्ता
जानें कौन कहां से चल रहे आगे
– रांची: रौशनी खलखो
– धनबाद: संजीव सिंह
– देवघर: रीता चौरसिया
– मानगो: सुधा गुप्ता
– मेदनीनगर: अरुणा शंकर आगे.
– गिरिडीह: परमीला मेहरा
– चास: अविनाश कुमार
– आदित्यपुर – संजय सरदार आगे.
– रामगढ़: कुसुम लता कुमारी
– सरायकेला नगर पंचायत: मनोज कुमार चौधरी

