
रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद के गठन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. राष्ट्रीय संबद्ध और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर अधिनियम, 2021 के तहत इस परिषद के लिए अध्यक्ष और विभिन्न श्रेणियों के सदस्यों के चयन के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है.

प्रमुख पद और योग्यता शर्तें:
– अध्यक्ष पद के लिए संबद्ध एवं स्वास्थ्य विज्ञान या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है. न्यूनतम 25 वर्ष का अनुभव, जिसमें कम से कम 10 वर्ष वरिष्ठ प्रशासन में होने चाहिए.
– परिषद में विभिन्न स्वास्थ्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा.सरकारी या वैधानिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
जाने परिषद के गठन का महत्व:
इस परिषद के बनने से झारखंड में पैरामेडिकल और संबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं (जैसे लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी की गुणवत्ता में सुधार होगा. यह न केवल शिक्षा के स्तर को सुधारेगा, बल्कि इन क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवरों के पंजीकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक नियामक ढांचे के रूप में कार्य करेगा.
