रांची: झारखंड की उभरती महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है. 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने वाली झारखंड टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 8 अप्रैल 2026 को किया जाएगा.
यह ट्रायल रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (मोराबादी) में सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा.
यह चयनित टीम 29 अप्रैल से 10 मई 2026 तक पुणे में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी.
कौन ले सकता है भाग?
झारखंड की वे सभी महिला खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा ले सकती हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ हो।
क्या लाना होगा साथ?
- आधार कार्ड की छाया प्रति
- जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारा जारी)
- इन दस्तावेजों के बिना ट्रायल में भाग लेना संभव नहीं होगा
