झारखंड पुलिस के सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी भी जा सकते है केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, DGP को लिखा गया पत्र

Ranchi: IPS अधिकारियों की तरह झारखंड पुलिस के सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों के पास भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का अवसर है....

Ranchi: IPS अधिकारियों की तरह झारखंड पुलिस के सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों के पास भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का अवसर है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा झारखंड समेत सभी राज्यों के DGP को एक अहम पत्र लिखा गया हैं. गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो ने महिपालपुर, नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय के लिए सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जा रही है. इस संबंध में ब्यूरो द्वारा देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को DGP के साथ-साथ सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों को पत्र जारी कर योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विभाग के अनुसार रिक्तियों की संख्या को आवश्यकतानुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है.

जाने क्या मिलेगा सैलरी:

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-3 (21,700 – 69,100) के तहत वेतन दिया जाएगा. (जो कि पुराने वेतनमान के अनुसार पे-बैंड-1,5200-20200/- प्लस 2000- ग्रेड पे के समकक्ष है) पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का चयन इस पद के लिए होता है, तो उन्हें उनके वर्तमान विभाग द्वारा तुरंत कार्यमुक्त किया जाना अनिवार्य होगा.

जाने आवेदन कैसे करें?:

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जिन्हें चयन के बाद तुरंत कार्यमुक्त किया जा सकता है, वे अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर भेज सकते हैं.

ALso Read: सावन में मांस-मछली से क्यों किया जाता है परहेज? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *