झारखंड में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देने की तैयारी, मुख्यमंत्री से मिले वैज्ञानिक, नई मशीन से राज्य में ही होगा आधुनिक इलाज

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी बनाई...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी बनाई कैंसर इलाज की नई और आधुनिक मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वैज्ञानिक ने बताया कि यह मशीन भारत में ही तैयार की गई है. देश और विदेश के कई बड़े अस्पतालों में इसका उपयोग हो रहा है और इससे कैंसर के इलाज में अच्छे परिणाम मिल रहे हैं.

मशीन कैंसर मरीजों के लिए होगी मददगार 

मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक की सराहना करते हुए कहा, कि यह मशीन कैंसर मरीजों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है, कि झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े. उन्हें अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिले.

स्वास्थ्य सुविधा मजबूत करने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अस्पतालों को बेहतर बनाया जा रहा है. जांच और इलाज की नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं. कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए सरकार इस दिशा में जरूरी कदम उठाने को तैयार है.
वहीं, इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे.  बताया गया कि जी.बी.के. सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं. उनकी बनाई मशीन आज कई बड़े अस्पतालों में इस्तेमाल हो रही है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *