जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा: हजारीबाग में 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

HAZARIBAGH: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर...

HAZARIBAGH: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

43 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 17,317 अभ्यर्थी शामिल

बैठक में अपर समाहर्ता संतोष सिंह ने जानकारी दी कि यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को जिले के कुल 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 17,317 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी.

उपायुक्त का सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परीक्षा राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसका निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सीसीटीवी निगरानी और गैजेट पर प्रतिबंध

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. विधि-व्यवस्था संधारण हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा. परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

ALSO READ: रांची एयरपोर्ट पर अमित शाह का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष ने किया स्वागत

परीक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. बैठक में परीक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *