JSSC CGL पेपर लीक : कुणाल सिंह को CID ने किया 9वाँ समन

रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल पेपर लीक मामले में CID ने अपनी जांच जारी रखी है. इस...

jssc cgl
jssc cgl

रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल पेपर लीक मामले में CID ने अपनी जांच जारी रखी है. इस मामले में CID अब तक एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस बीच CID ने छात्र नेता और कोचिंग संस्थान संचालक कुणाल सिंह को समन भेज कर पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है. CID ने कुणाल सिंह को 13 मार्च को CID के दफ़्तर में उपस्थित होने को कहा है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके. इससे पहले CID ने कुणाल प्रताप सिंह के विरुद्ध 22 दिसंबर को वारंट लिया था. जिसके बाद 28 जनवरी को हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत ने कुणाल सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है और उन्हें इनवेस्टिगेशन में कोऑपरेट करने का निर्देश दिया है. कुणाल को CID अब तक 9 बार समन कर चुकी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *