Click Here
Click Here
Click Here

दो मासूम बच्चों को पुल पर छोड़कर कूदी महिला, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया भर्ती

पलामू: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कोयल पुल से एक महिला...

पलामू: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कोयल पुल से एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पुल पर छोड़कर नीचे छलांग लगा दी. इस घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

पुल पर मचा अफरा-तफरी का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल महिला को रेस्क्यू कर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Also Read: साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा के प्रदर्शन को बताया नौटंकी, विपक्ष ने घेरा

महिला की हालत चिंताजनक

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

लेस्लीगंज की रहने वाली है महिला

जांच के दौरान महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव की निवासी आरती देवी के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में और किस कारण से अपने बच्चों को पुल पर छोड़कर यह आत्मघाती कदम उठाया. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *