करूर भगदड़ मामला : एक्टर विजय को सीबीआई ने फिर किया तलब, मंगलवार को होगी पूछताछ

New Delhi :करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय को फिर सी बीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. अधिकारियों ने जानकारी देते...

New Delhi :करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय को फिर सी बीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि अभिनेता विजय को मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तलब किया है. इससे पहले अभिनेता से 12 और 19 जनवरी को एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ की जा चुकी है. जांच के दौरान सीबीआई को कुछ नए तथ्यों और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी मिली है, जिन पर स्पष्टीकरण लेने के लिए विजय को दोबारा बुलाया गया है.

नया नोटिस किया गया जारी

इसी के मद्देनजर उन्हें एक नया नोटिस जारी किया गया है. यह घटनाक्रम तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई. अभिनेता विजय की एक रैली के दौरान 41 लोगों की जान चली गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच

यह मामला मूल रूप से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा संभाला जा रहा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इसकी कमान अपने हाथों में ले ली. सीबीआई इस मामले से संबंधित सबूतों को एकत्र करने में जुटी हुई है, ताकि घटना के कारणों और जिम्मेदारियों का पता लगाया जा सके.

निष्पक्ष जांच पर जोर

पिछले साल अक्तूबर में, शीर्ष अदालत ने सीबीआई निदेशक को इस मामले की जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही, पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति का गठन भी किया गया था, जिसका उद्देश्य सीबीआई की जांच की निगरानी करना है. सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जे के महेश्वरी और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया शामिल थे, ने इस बात पर जोर दिया था कि करूर भगदड़ ने पूरे देश के नागरिकों के मन पर एक गहरी छाप छोड़ी है. अदालत ने कहा था कि इस घटना का नागरिकों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है और उन परिवारों के मौलिक अधिकारों को लागू करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *