Click Here
Click Here
Click Here

नई दिल्ली में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और के. सुरेश की मुलाकात, झारखंड में संगठन मजबूत करने पर चर्चा

लोहरदगा/दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

नई दिल्ली में कांग्रेस वरिष्ठ नेता के. सुरेश से मुलाकात करते पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा/दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद के. सुरेश से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

रणनीतियों पर किया गया विचार-विमर्श 

नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बातचीत के दौरान झारखंड में कांग्रेस की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की मजबूत परंपरा रही है और कार्यकर्ता लगातार जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राज्य के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है.

धीरज प्रसाद साहू ने कहा, “झारखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे. आने वाले समय में कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी.”

कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मिलेगी मजबूती 

वहीं लोकसभा सांसद के. सुरेश ने भी झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके सहयोग से संगठन को और मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा, “झारखंड में कांग्रेस के पास मजबूत नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम है. यदि सभी मिलकर संगठित रूप से काम करें तो राज्य में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा.” मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने पर भी सहमति जताई.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में तीसरे दिन भी ठप रहा 500 मेगावाट का ’ए’ पावर प्लांट, भुगतान के बाद ऐश पौंड से छाई उठाव शुरू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *