खूंटी: पीएलएफआई को बड़ा झटका, एक लाख के इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया आत्मसमर्पण

खूंटी: झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई ) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. संगठन...

खूंटी: झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई ) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. संगठन के सक्रिय एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने बुधवार को खूंटी जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष विधिवत रूप से सरेंडर कर दिया. हाबिल मुंडू पर झारखंड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. हाबिल मुंडू ने खूंटी एसपी और डीसी के मौजूदगी में हथियार डाले. आत्मसमर्पण के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह संगठन की खोखली विचारधारा और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले चुका था. प्रशासन ने उसे फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया, जो राज्य सरकार की ‘नई दिशा’ सरेंडर नीति के तहत पुनर्वास का प्रतीक है. हाबिल मुंडू लंबे समय से खूंटी, चाईबासा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *