Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, बच्चों की शिक्षा पर दिया गया जोर

Kodarma: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुर्कमनाय में कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया....

Kodarma: Inauguration of newly built Anganwadi center, emphasis given on children's education

Kodarma: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुर्कमनाय में कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया. मौके पर मरकच्चो प्रखंड प्रमुख बिजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामधन यादव ने कहा कि मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण के लिए ऐसे कदम बेहद महत्वपूर्ण हैं. प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक और मनोरंजक बनाने के लिए प्रोजेक्ट किलकारी जैसे विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि बच्चे गीतों और नृत्य के माध्यम से सीख सकें. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग पूरे राज्य में सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण पूरक पोषाहार वितरण को सुनिश्चित करता है. सरकार की मंशा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाना है.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद के बीच सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी पहल: छात्रों की बात छात्रों के साथ’ अभियान शुरू, युवाओं से मांगे सुझाव

बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें. उन्होंने कहा पोषक क्षेत्र के महिलाओं के स्वास्थ्य व भवन में बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल, बुनियादी फर्नीचर और खेल-सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है. उद्घाटन के पहले दिन गांव के नन्हे बच्चों को तिलक लगाकर केंद्र में प्रवेश कराया गया और उनके बीच विशेष पोषाहार (बाल भोज) का वितरण किया गया. इससे ग्रामीणों और बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. मौके पर उदय कुमार यादव, मंजूर मियां, इस्लाम मियां, मदन यादव, पप्पू खान, गयासुद्दीन, मुस्ताक मियां, पंचायत समिति सदस्य तेलोडीह, मुस्लिम मियां समेत क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *