कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल के समीप एक अज्ञात महिला का सिर कटा और अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

चाय पीने गए कॉलेज कर्मियों ने दी सूचना
घटना का खुलासा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार, जेजे कॉलेज के कुछ कर्मचारी होली फैमिली हॉस्पिटल के पास स्थित एक चाय की दुकान पर गए थे. इसी दौरान उन्हें पास से असहनीय दुर्गंध महसूस हुई. जब उन्होंने बदबू के स्रोत की तलाश की, तो चाय की दुकान से सटी एक बाउंड्री वॉल के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. वहां एक महिला का सिर कटा हुआ शव पड़ा था.
एक सप्ताह पुराना हो सकता है शव
शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव पर कीड़े लग चुके थे और उससे भारी दुर्गंध आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या करीब एक सप्ताह पहले की गई होगी. शव का सिर शरीर से गायब था और वह अर्धनग्न अवस्था में था, जो किसी जघन्य अपराध की ओर इशारा कर रहा है.
पुलिस की कार्रवाई और शिनाख्त की चुनौती
घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: धनबाद: संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का गुर्गा दिलीप सिंह को किया गिरफ्तार

