Click Here
Click Here
Click Here

सरहुल पर्व से पहले नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, केंद्रीय सरना समिति ने CM को किया आमंत्रित

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री...

सीएम सोरेन को आमंत्रण पत्र देते समिति के सदस्य

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.  प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित “झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.

19 मार्च को होगा कार्यक्रम 

यह कार्यक्रम 19 मार्च दिन गुरुवार को सरना मैदान, कांके में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो, फूलमनी टोप्पो, मोहन उरांव, पेपला पहान, गुड़िया टोप्पो एवं मनीष कुमार उपस्थित थे. इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप एवं सुरेश कुमार बैठा भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: NH-20 के पास बाउंड्री वॉल के अंदर मिला महिला का सिर कटा शव, इलाके में दहशत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *