News Desk:भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की तैयारियों जोर-शोर से हो रही हैं.उनके पिता राम सिंह यादव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया.

कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी.पहले उनकी शादी नवंबर में होने की चर्चा थी,लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से इसे ताल दिया गया था.बाद में कुलदीप ने T20वर्ल्ड कप के बाद शादी करने का फैसला किया.
परिवार के करीबी और कोच कपिल देव पांडेय के मुताबिक 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी.इसके बाद मसूरी के एक रिसोर्ट में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा,जहां भारतीय टीमों के अलावा कई देशों के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं.
14 मार्च को कुलदीप-वंशिका सात फेरे लेंगे और 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी,जिसमें BCCI और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत कई खास मेहमानों की आने की उम्मीद है .
कुलदीप यादव की लव स्टोरी: बचपन की दोस्ती से शादी तक का सफर
कुलदीप यादव और वंशिका दोनों बचपन के दोस्त हैं और दोनों ही असल में कानपुर के रहने वाले हैं.धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.वंशिका का जन्म श्याम नगर,कानपुर में हुआ था और पढ़ाई के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं.उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में काम करते हैं,और वंशिका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रहीं हैं.

