Lava का नया Bold 2 5G आया, 5000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ

Technology News: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन...

Technology News: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल आए Bold 5G का अपग्रेड वर्जन है. कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला फोन चाहते हैं.

दमदार डिस्प्ले और डिजाइन

Lava Bold 2 5G में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ हो जाती है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं.

डिजाइन कि बात करें, तो फोन काफी स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.55mm है. इसमें फ्लैट फ्रेम दिया गया है जो इसे मॉडर्न लुक देता है. फोन के पीछे रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें दो बड़े कटआउट और LED फ्लैश मौजूद हैं. यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold 2 5G के रियर में Sony का 50MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जिससे बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी मिलती है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का पंच-होल कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है. कंपनी के अनुसार इसका AnTuTu स्कोर 5 लाख से ज्यादा है, जिससे यह डेली यूज और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है.

फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 6GB LPDDR5 RAM के साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. साथ ही यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.

बैटरी और चार्जिंग

Lava Bold 2 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

कुल मिलाकर Lava Bold 2 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो बजट में एक अच्छा डिस्प्ले, दमदार कैमरा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion की पहली सेल शुरू, ₹2000 डिस्काउंट के साथ मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला दमदार फोन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *