Click Here
Click Here
Click Here

रांची: सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट, PCR टीम को दिए कई दिशा-निर्देश

रांची: राजधानी में आगामी पर्व सरहुल, रामनवमी और ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और शहर में अपराध पर लगाम...

रांची: राजधानी में आगामी पर्व सरहुल, रामनवमी और ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस केन्द्र, रांची में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

PCR चालकों और पदाधिकारियों को बुलाया गया

इस बैठक में जिले के सभी पीसीआर वाहनों के चालकों और पदाधिकारियों को बुलाया गया था. बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपातकालीन स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय को कम करना रहा.

Also Read: सरायकेला: सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 7626 मामलों का निपटारा

संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश

बैठक के दौरान पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से शहर के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित और सघन चेकिंग चलाने का आदेश दिया गया है. साथ ही किसी भी अप्रिय घटना या सूचना प्राप्त होते ही पीसीआर वाहनों को बिना समय गंवाए अति शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया.

PCR वाहनों के बीच समन्वय पर जोर

बेहतर पुलिसिंग के लिए एक पीसीआर को दूसरे पीसीआर वाहन के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने को कहा गया है.

बैंक और वित्तीय प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी

बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शॉप और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लूट या चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *