रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में तीन दिवसीय प्रवास पर गए हैं. मरांडी बुधवार की देर शाम हवाई मार्ग से डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.
3 अप्रैल को 10 बजे पूर्वाह्न चिन्नमरा इस्टेट के टीटाबार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर 2.30 बजे अपराह्न संतक टी इस्टेट पूजा मैदान में नजीरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा कर समर्थन मांगेंगे और 3 अप्रैल को ही रांची लौटेंगे.
यह भी पढ़ें: झारखंड का ‘बजट मीटर’ : 29 हजार करोड़ रुपये सरेंडर!
