लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च को

लोहरदगा: नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 मार्च 2026 को कराया जाएगा. इस संबंध में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में...

लोहरदगा: नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 मार्च 2026 को कराया जाएगा. इस संबंध में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में पूर्वाह्न 10:40 बजे से शुरू होगी.

निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति

चुनाव की प्रक्रिया के लिए अपर समाहर्ता लोहरदगा जितेंद्र मुंडा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं बीडीओ किस्को और अंचल अधिकारी किस्को को सहायक निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

दोपहर में भरा जाएगा नामांकन

उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक प्रत्याशी दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 12:35 बजे से 1:05 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

Also Read: लोहरदगा में दो दिवसीय ‘अखड़ा आलाप’ साहित्य व फिल्म महोत्सव की शुरुआत

उम्मीदवारों की सूची और नाम वापसी

जांच के बाद 1:10 बजे से 1:40 बजे तक वैध उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी. उम्मीदवार चाहें तो 1:40 बजे से 1:55 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.

दोपहर बाद होगा मतदान और मतगणना

मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2:20 बजे से 3:00 बजे तक चलेगी. इसके बाद 3:05 बजे से 3:30 बजे तक मतों की गिनती की जाएगी.

उसी दिन होगी परिणाम घोषणा और शपथ

मतगणना के बाद 3:30 बजे से 3:40 बजे के बीच चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी. इसके बाद 3:45 बजे से 4:00 बजे के बीच नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *