लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने रामनवमी-2026 को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया.
उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा के लोगों ने एक बार फिर आपसी एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया है और रामनवमी के त्यौहार को सफलतापूर्वक मनाया. जुलूस के दौरान सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखा. यह सब सभी के सहयोग और प्रयास से संभव हो पाया.
त्यौहार के अवसर पर जिला प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने आपसी तालमेल के जरिए जुलूस और अन्य कार्यक्रमों को पूरी तरह शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया.
समाज के बुद्धिजीवी और समाजसेवी हर कदम पर जिला प्रशासन के साथ रहे और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराते रहे.
मीडियाकर्मियों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों का लगातार कवरेज किया और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की भूमिका निभाई.
अंत में, उन सभी का आभार, जिन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस आयोजन में सहयोग दिया. साथ ही उन सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी धन्यवाद, जिन्होंने रामनवमी को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में हर कदम पर जिला प्रशासन का साथ दिया और आपसी समरसता व भाईचारे को बनाए रखा.
