News Desk:प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है,जिससे वे 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं.ये सुविधा उन लोगों के लिए है जो महंगा हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले सकते है.

आयुष्मान कार्ड का होना मुफ्त इलाज का जरूरी आधार है.अगर कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो इसे लेकर परेशान हो सकते है ,लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है.कार्ड के बिना भी आप योजना के तहत इलाज का लाभ ले सकते हैं .
आयुष्मान कार्ड खोने पर अपनाए ये तरीका
- अगर आपका आयुष्मान कार्ड खो गया है या खराब हो गया है ,तो सबसे पहले नजदीकी अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर संपर्क करें. वहां मौजूद कर्मचारी को कार्ड खोने की जानकारी दे .इसके बाद आपको अपना वही मोबाइल नंबर बताना होगा जो आयुष्मान कार्ड से लिंक होगा.इसकी जानकारी की आधार पर ऑपरेटर आपके डिटेल्स सिस्टम में चेक करेगा और आगे की प्रक्रिया में आपकी मदद करेगा ,ताकि आपको इलाज कराने में कोई परेशानी ना हो.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऑपरेटर आपकी पहचान करेगा ,पहचान होने के बाद आप उनसे कार्ड के बिना फ्री इलाज के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं.
- अगर किसी कारण से ऑपरेटर आपकी मदद करने से मना करता है तो आप 14555 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते है .
इसके अलावा अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है ,तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप नया कार्ड भी बनावा सकते है :
कार्ड बनवाने का आसान स्टेप्स
स्टेप्स 1- अपने आस पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं.
स्टेप्स 2- यहां ऑपरेटर से अपनी योग्यता चेक करवाएं.
स्टेप्स 3-योग्य पाए जाने पर आपके जरूरी डॉक्युमेंट्स जांचे जाएंगे.
स्टेप्स 4-आवेदन पूरा होने के बाद कार्ड जारी हो जाएगा ,जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
इन तरीकों को अपनाकर आप बिना परेशानी के अपना कार्ड बनवा सकते हैं.
