इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, शादी से इंकार के बाद मामला पहुंचा केरेडारी थाना

हजारीबाग: सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी घर मुहल्ला से होते हुए अब पुलिस थाने तक पहुंच गई...

हजारीबाग: सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी घर मुहल्ला से होते हुए अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और जब बात शादी तक पहुंची तो दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद युवती ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर दी.

क्या है पूरा मामला

खूंटी की रहने वाली करीना की दोस्ती 31 दिसंबर को इंस्टाग्राम के माध्यम से केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी दीपक कुमार से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों के बीच मुलाकातें भी होने लगीं.

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद दोनों के बीच शादी की बात होने लगी. लेकिन जब शादी की बात सामने आई तो युवक ने शादी करने से इंकार करते हुए संबंध को केवल दोस्ती तक सीमित रखने की बात कही. इसके बाद युवती युवक के गांव बुंडू पहुंच गई और शादी करने का दबाव बनाने लगी.

जब बात नहीं बनी तो पीड़िता ने 10 फरवरी को खूंटी महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद 12 मार्च को केरेडारी थाना में भी मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: बजट सत्र: पटना से जिस डॉक्टर मैडम को तीन लाख और फ्लैट देकर बुला रहे थे, उसी को बुला लेः सीपी सिंह

युवती का आरोप और सबूत

पीड़िता का आरोप है कि दोनों के बीच रिलेशनशिप भी बने हैं. साथ ही दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ. युवती का कहना है कि उसके पास दोनों की कई अश्लील तस्वीरें और अन्य सबूत भी मौजूद हैं.

इस मामले को लेकर केरेडारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है.

सोशल मीडिया और अभिभावकों की चिंता

सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ती ऐसी घटनाओं को लेकर अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है. केरेडारी थाना में पहुंचे इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *