Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: पटना से जिस डॉक्टर मैडम को तीन लाख और फ्लैट देकर बुला रहे थे, उसी को बुला लेः सीपी सिंह

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 13 वें दिन सुदीप गुडिया ने कहा कि तोरपा रेफरल हॉस्पीटल में स्त्री...

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 13 वें दिन सुदीप गुडिया ने कहा कि तोरपा रेफरल हॉस्पीटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनिथिसिया के डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टरों की कमी है। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वहां सप्ताह में दो दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवा दे रही है। 666 डॉक्टरों की बहाली करने जा रहे हैं। झारखंड के डॉक्टर बाहर जा रहे हैं, उनका मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। फाइनांशियल बीड के माध्यम से डॉक्टरों की बहाली कर रहे हैं। एक महीना में वहां डॉक्टर बहाल कर देगें। इस पर सीपी सिंह ने कहा कि पटना से जिस डॉक्टर मैडम को तीन लाख और फ्लैट देकर बुला रहे थे, उसी को बुला ले। भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा में गंभीर मरीजों को रांची रेफर कर दिया जाता है, इस पर इरफान अंसारी ने कहा कि सदर हॉस्पीटल को ठीक कर रहे हैं। सिमडेगा में पर्याप्त डॉक्टर हैं। सभी जिलों में एक मेडिकल कॉलेज बनेगा। सिमडेगा में भी मेडिक कॉलेज बनेगा।

समीक्षा के बाद एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर निर्णय लेंगेः दीपक बिरूआ

प्रदीप प्रसाद ने पूछा कि झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा। इस मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि वकीलों के लिए सरकार पेंशन, बीमा सहित अन्य लाभ दे रही है। एक्सीडेंटल इंशयोरेंस के बारे में विभाग से पता करेंगे। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर विभाग स्तर पर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *