
News Desk: आज के समय में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की आर्थिक योजनाओं को काफी प्रभावित किया है. घर बनाना हो, पढ़ाई का खर्च उठाना हो या कोई बड़ा निवेश करना हो—अक्सर लोगों को लोन का सहारा लेना पड़ता है. ऐसे में लोन लेने के दौरान CIBIL स्कोर एक अहम भूमिका निभाता है. यदि किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर कमजोर होता है, तो उसे बैंक या वित्तीय संस्थानों से लोन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
अगर आपका CIBIL स्कोर कम होने की वजह से लोन मिलने में दिक्कत आ रही है, तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है. यहां हम आपको ऐसे प्रभावी तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से कमजोर क्रेडिट स्कोर के बावजूद भी पर्सनल लोन हासिल किया जा सकता है.
खराब CIBIL स्कोर? ऐसे मिलेगा पर्सनल लोन
ज्वाइंट लोन: आजकल कई बैंक ग्राहकों को संयुक्त रूप से लोन लेने की सुविधा देते हैं. ऐसे में आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत हो. ध्यान रखें कि जिस व्यक्ति को आप सह-आवेदक(Co- Borrower) बनाते हैं, उसका CIBIL स्कोर अच्छा होना जरूरी है, तभी लोन मिलने की संभावना बढ़ती है.
- छोटे बैंक और NBFC का सहारा: कई छोटे फाइनेंशिल इंस्टीट्यूशन और स्मॉल फाइनेंस बैंक कमजोर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को भी लोन देने के लिए तैयार रहते हैं. हालांकि, ऐसे मामलों में इंटरेस्ट रेट अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है, इसलिए शर्तों को समझकर ही आवेदन करना बेहतर होता है.
- अनसिक्योर्ड की जगह सिक्योर्ड लोन चुनें: कम CIBIL स्कोर होने पर बिना गारंटी वाला (अनसिक्योर्ड) लोन मिलना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इसमें बैंक को कोई सुरक्षा नहीं मिलती. वहीं, यदि आप किसी संपत्ति या जमा राशि के बदले सिक्योर्ड लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो ऐसे में लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.
- कम राशि का लोन लें: अगर आप कम पैसे के लिए लोन लेते हैं, तो उसके मिलने की संभावना ज्यादा होती हैं. खासकर जब CIBIL स्कोर कम हो, तब छोटी रकम का लोन आसानी से मिल सकता है. बैंक सिर्फ आपका स्कोर ही नहीं देखते, बल्कि ये भी देखते हैं कि आपकी कमाई नियमित है या नहीं, आपकी नौकरी कितनी स्थिर है और आप कितने समय से एक ही जगह काम कर रहे हैं. अगर ये सब ठीक है, तो कम स्कोर होने के बावजूद भी आपको लोन मिल सकता है.
