Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा में बुनियादी सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं सुधार की मांग, दीपक रिंकू ने मंत्रियों से की मुलाकात

    सिमडेगा: नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी...

 

 

सिमडेगा: नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात कर शहर के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

मुलाकात के दौरान उपाध्यक्ष ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में संचालित क्लिनिकों के सुदृढ़ संचालन की मांग की, ताकि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने पर्यटन स्थलों के विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

इसके अलावा कचरा प्रबंधन और सीवरेज सिस्टम को विकसित करने, सभी मोहल्लों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कराने तथा हर घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई.

स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान उपाध्यक्ष ने सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने के लिए चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की मांग की. साथ ही ब्लड बैंक में सभी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि वर्तमान में ब्लड जांच के लिए मरीजों को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) भेजा जाता है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

दोनों मंत्रियों ने उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहरवासियों को बेहतर बुनियादी और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. इस दौरान उपाध्यक्ष ने दोनों मंत्रियों को सिमडेगा आने का आमंत्रण भी दिया.

सामटोली पथ की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत

मुलाकात के दौरान उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने नगर विकास मंत्री के समक्ष जर्जर हो चुके सामटोली पथ की मरम्मत की मांग भी रखी. इस पर मंत्री ने बताया कि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने भी सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा था. उनके पत्र के आलोक में सड़क मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर दी गई है और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *