पलामू में रामनवमी के भव्य आयोजन पर महावीर नवयुवक दल ने जताया आभार

पलामू : श्री रामनवमी उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के बाद श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल ने सभी सहयोगियों के प्रति...


पलामू : श्री रामनवमी उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के बाद श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जेनरल अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे समाज के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से शहरवासियों ने अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया, वह अपने आप में एक मिसाल है.

Also Read : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके PA संजीव लाल को झटका, SC से फिलहाल बेल नहीं

बेहतर व्यवस्था से कार्यक्रम रहा सफल


महामंत्री मनोहर कुमार लाली ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुरक्षा, साफ-सफाई और झांकी व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया गया था, जिसके कारण कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा. कोषाध्यक्ष किशोर सिन्हा ने रथ अखाड़ों के अध्यक्षों, जिला प्रशासन, पुलिस बल, मीडिया और सभी सेवादारों के सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग और समुदाय की भागीदारी दिखी.

Also Read : गोड्डा: गेरूवा नदी से बालू की लूट, विधायक प्रदीप यादव ने खोली प्रशासन की पोल, कहा प्रतिदिन 27 लाख से ज्यादा की उगाही

भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद


अध्यक्ष मंगल सिंह ने सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों और सदस्यों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था. उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई. अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि इस आयोजन की सफलता यह साबित करती है कि जब समाज एकजुट होता है तो कोई भी कार्य असंभव नहीं रहता. इस मौके पर प्रदीप सिन्हा, नवीन तिवारी, आकाश चंद्रवंशी, उत्तम सिंह, पिंकू मिश्रा, अमीत कुमार रिंकू, राहुल कुमार, जितेंद्र सिंह, रीतेश कुमार, धीरेंद्र सिंह, आकाश पांडे सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

Also Read : बुंडू की बेटी अमृता कुमारी का जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *