गुमला: सिसई पुलिस ने लोडेड पिस्तौल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
SP को मिली सूचना
एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि सिसई दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं. इसके बाद तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया.
Also Read: 10 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले अक्षय गुप्ता का गुमला में भव्य स्वागत
संदिग्ध अवस्था में दो गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद की गई.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों में सिसई निवासी प्रदीप शर्मा और मो. शमीउल्लाह अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. गिरफ्तार मो. शमीउल्लाह अंसारी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसकी जांच की जा रही है.
