गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की...

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान साजिया प्रवीण के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

दो छोटे बच्चों को छोड़ गई महिला

बताया जाता है कि साजिया प्रवीण के दो बच्चे हैं, जिनमें एक चार वर्षीय बेटा और दस वर्षीय बेटी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

Also Read: रांची : ED मामले में हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश से मचा सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी बोले– ‘सच्चाई सामने आएगी, दोषी नहीं बचेंगे’

भाई ने लगाया मारपीट का आरोप

मृतका के भाई नदीम अंसारी ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल में काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि साजिया के पति सोनू अंसारी, जो एक होटल चलाते हैं, तथा उसके देवर द्वारा अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

फोन पर बताई थी प्रताड़ना की बात

नदीम अंसारी के अनुसार, मृतका ने कुछ दिन पहले ही फोन कर ससुराल में हो रही मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि फोन पर ही बहन ने अपनी परेशानी साझा की थी, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *